इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप का वरिष्ठ पत्रकार जिलाध्यक्ष नरेंद्र लाल गुप्ता ने फीता काट कर किया उदघाट्न
ब्यूरो हामिद अली,
गोण्डा 22/01/2025- गोण्डा कटहा घाट डेहरास मार्ग स्थित ग्राम कटहा माफी में बुधवार को नए इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप का भव्य उद्घाटन किया गया।जहां क्षेत्र के लाखों किसानों को अब शहर का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।क्षेत्र में पेट्रोल पंप खुलने से काफी हद तक स्थानीय लोगों को सुविधा मिलेगी।पेट्रोल पंप ऑनर ने बताया कि डेंडर प्रक्रिया द्वारा लाइसेंस प्राप्त हुआ था,22 जनवरी हमारे जीवन का बहुत शानदार पल होगा।आज ही के दिन अयोध्या राममंदिर का उद्घाटना हुआ था।इस शुभ अवसर पर क्षेत्र के किसानों को पेट्रोल पंप समर्पित किया गया।जहां कई किलो मीटर डीजल व पेट्रोल लेने किसान जाया करते थे।लेकिन वो दिन अब गुजर गए,उदघाट्न के मौके पर पत्रकार समाज कल्याण समिति संरक्षक शिवाकांत दूबे,जिलाध्यक्ष नरेंद्रलाल,संगठन मंत्री विजय कुमार सोनी,रघुराज,हामिद अली,ऋषभ सहित क्षेत्र के किसान रहे।पेट्रोल पंप का उदघाट्न जिलाध्यक्ष नरेंद्र लाल गुप्ता द्वारा फीता काटकर शुभारंभ किया।इस अवसर पर अवसर पर जिलाध्यक्ष नरेंद्र लाल गुप्ता ने कहा की दीपक शुक्ला की अथक प्रयास से यह कार्य सम्भव हो सका है।इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप खुलने से ग्रामीणों व राहगीरों को भी सुलभता मिलेगी।
