आजमगढ़ फूलपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर कुंदन गुप्ता की दबंगई
आई सर्जन डॉक्टर कुंदन गुप्ता किसी दरोगा से कम नहीं।
तमाम सरकारी हॉस्पिटल व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बारे में व डॉक्टर की लापरवाही तो आम बात हो गई है।
मगर आज वही आजमगढ़ के फूलपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आई सर्जन डॉक्टर कुंदन गुप्ता की बात करें तो कमीशन के चक्कर में उन्होंने हद पार करते हुए पत्रकार की मां के सामने ही पत्रकार को बुरा भला कहने लगे उन्होंने यहां तक कह दिए कि जो करना हो कर लेना साथ-साथ डॉक्टर ने अपने कंपाउंडर से कहकर पत्रकार को धक्का देकर बाहर करवा दिया
इतना ही नहीं आए दिन किसी न किसी मरीज से उनकी झड़प होते रहती है वही डॉक्टर वर्मा का कहना है कि अभी नवनियुक्त हैं इसलिए थोड़ा गर्मी है।
सभी जांच सुविधा उपलब्ध होने पर भी जांच करवाने के लिए भेजा जाता है बाहर
आखिरी कड़ी में वही से हुई जांच
आखिर आम आदमी को क्यों किया जाता है परेशान।
अब देखना यह है कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी आजमगढ़ इस मामले को संज्ञान में लेते हैं की नजर अंदाज करते हुए भूल जाते हैं
आजमगढ़ फूलपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर कुंदन गुप्ता की दबंगई आई सर्जन डॉक्टर कुंदन गुप्ता किसी दरोगा से कम नहीं।
