Site icon Akclivenews18

मऊ मे पहलवानों ने की खूब जोर आजमाइश

संवाददाता देवेन्द्र कुशवाहा

जनपद मऊ मे जिला केसरी कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का आयोजन जनपद मऊ के मां खंडवारी महिला महाविद्यालय मोहलीपुर कहिनौर में संपन्न हुआ जिसके मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव हाजिर इरफान ने कुश्ती दंगल में पहलवानों का हाथ मिलाकर कुश्ती का शुभारंभ किया दंगल में जनपद एवं सुदूर जनपदों से आए हुए पहलवानों ने खूब जोर आजमाइश किया दंगल भव्य एवं शानदार हुआ हाजिर खान ने कहा कि आज के युग में सेहत बनाने वाली खेल प्रतियोगिता लुप्त होते जा रहा है ऐसे में ऐसी प्रतियोगिता करना स्वास्थ्य के लिए जागरूकता लाना है कुश्ती दंगल का आयोजन अब बहुत कम हो रहा है आज से एक दशक पहले हर गांव में एक नहीं कई अखाड़े हुआ करते थे जिसमें प्रत्येक घर के नौजवान लड़के कुश्ती लड़ा करते थे जिससे उनका सेहत बहुत अच्छा रहा करता था लेकिन आज कुश्ती दंगल से लोग दूर भाग रहे हैं या आलसी हो गए हैं कुश्ती दंगल का प्रयोजन करने वाला बहुत महान व्यक्ति होता है जो दूर-दूर से पहलवानों को आमंत्रित करके लाता है और उनको आने जाने एवं इनाम की व्यवस्था करता है ऐसे में मैं आयोजन कर्ता ग्राम प्रधान कमलेश्वर पासवान जी को बहुत-बहुत बधाई एवं साधुवाद देता हूं कि ऐसा कार्यक्रम करके क्षेत्र रहे जनपद में एक बहुत बड़ा काम किया है

Exit mobile version