Site icon Akclivenews18

मंडलीय जिला चिकित्सालय में मरीज के साथ सुरक्षा कर्मियो ने की अभद्रता, सीएमओ से गुहार।

आजमगढ़ मंडलीय जिला चिकित्सालय में गुरुवार को इलाज के लिए आये मरीज से सुरक्षा कर्मियों ने अभद्रता की पीड़ित ने सीएमओ को पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के डिघवनिया मझववा गांव निवासी 75 वर्षीय कन्हैया यादव अपने चाचा 85 वर्षीय चाचा को लेकर उपचार के लिए आए थे। सुरक्षा गार्डो ने अस्पताल में जाने से रोक दिया। पीड़ित के साथ अभद्रता की। चाचा के कुल्हा का आपेरशन हुआ है, प्लास्टर कटवाने के लिए पीड़ित आया था।

पूर्व में भी समाजसेवी और मरीज व उनके तीमारदारों ने प्रमुख अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देखकर जिला अस्पताल में तैनात भूतपूर्व सैनिक सुरक्षा गार्ड्स के द्वारा अस्पताल आने पर रोक लगाई जाने और अभद्रता करने का आरोप लगाया है।

पीड़ित ने चार सुरक्षा कर्मियो के विरूद्ध सीएमओ से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

Exit mobile version