Site icon Akclivenews18

मऊ मुठभेड़ में दो बदमाशों को लगी गोली,दोनों बदमाशों को पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती

मऊ- मुठभेड़ में दो बदमाशों को लगी गोली,दोनों बदमाशों को पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती,हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने वाराणसी किया रेफर,सोनू यादव हत्या की मामले में फरार चल रहे थे दोनों,पुलिस पर फायरिंग कर बाइक से भाग रहे थे बदमाश,चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के कमालचक के पास हुई मुठभेड़.

मऊ। चिरैयाकोट थाना के औसतपुल नहर पुलिया के पास शुक्रवार की सुबह पुलिस टीम ने हत्या के दो आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया।जबकि एक बदमाश पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। दोनों बदमाशो को पैर में गोली लगी है, दोनों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। यह दोनों आरोपी बीते माह में एक युवक के हत्या में नामजद थे, इनकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस टीम दबिश देने जा रही थी, लेकिन पुलिस टीम को देखकर गोली चलाकर भागने की कोशिश आरोपियों ने की, लेकिन पुलिस को गोली से घायल होने के बाद दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
बताते चले कि चिरैयाकोट थाना के अब्दोपुर गांव निवासी सोनू यादव 24 पुत्र कमलेश यादव की उसके घर से कुछ देर पहले उसके सिर को कुचने के बार उसे दो गोली मारकर हत्या कर दिया गया था। इस मामले में मृतक के छोटे भाई आशीष की तहरीर पर पांच लोगों के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज हुआ था, इसके बाद जांच के दौरान चार नाम और मुकदमे में शामिल किए गए। शुक्रवार की भोर में हत्या के आरोपी आशीष यादव औए सर्वेश यादव और अरविंद यादव के भागने की सूचना पुलिस को मिली। जिसके बाद सीओ मुहम्मदाबाद गोहना डॉक्टर अजय विक्रम सिंह, एसओ राजकुमार सिंह, एसओजी प्रभारी अमित मिश्रा ने पुलिस टीम के साथ औसतपुल नहर पुलिया के पास घेराबंदी कर दिया। इस बीच बदमाशों ने अपने आप को घिरा देख फायरिंग की, जवाब में पुलिस ने फायरिंग का जवाब दिया। जिसमें बदमाश सर्वेश को बाए पैर और आशीष को दाए पैर में गोली लगीं। जबकि अरविंद फरार हो गया। एसओ राजकुमार सिंह ने बताया कि दोनों को जिला अस्पताल भेज कर इलाज कराया जा रहा है। पकड़े गए बदमाशों के पास से दो पिस्टल बरामद हुआ है।
Exit mobile version