Site icon Akclivenews18

उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किए गए 1962 एंबुलेंसकर्मी

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित 1962 पशु एंबुलेंस सेवा के सेवाप्रदाता संस्था में आयोजित सम्मान समारोह में जिले की पशु एंबुलेंस सेवा में बेहतर कार्य करने वाले वेटरनरी ऑफिसर डॉ पवन कुमार, एमटीएस अजय और पायलट अब्दुल रहमान सम्मानित हुए हैं। ईएमआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विस के वाइस प्रेसीडेंट श्री टीवीएसके रेड्डी ने अवार्ड देकर तीनों कर्मचारियों का सम्मान किया। मऊ जिले के मधुबन ब्लॉक पर तैनात पशु एम्बुलेंस स्टाफ के सम्मानित होने से जिले के अन्य स्टाफ में बेहतर काम करने का उत्साह बढ़ा है। जिले के रीजनल मैनेजर सुमित प्रताप सिंह,प्रोग्राम मैनेजर मजहर हुसैन, सिद्धार्थ और हिमांशु ने बधाई दी।

Exit mobile version