Site icon Akclivenews18

महाकुंभ : स्टेशन पर उमड़े यात्री, ट्रेनों में भारी भीड

इंदारा। महाकुंभ में 29 जनवरी को मौनी अमावस्या के पवित्र स्नान के लिए श्रद्धालुओं का रेला स्थानीय स्टेशन पर उमड़ पड़ा। मंगलवार को जिले के विभिन्न रेलवे स्टेशन, बस स्टॉप, निजी वाहन स्टैंड पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ दिखी। ट्रेनें पूरी तरह से भरी हुई हैं, इसमें चढ़ने के लिए यात्रियों को जद्दोजहद करनी पड़ी।

जिले के दोहरीघाट,घोसी, कोपागंज, इंदारा जंक्शन,मऊ जंक्शन, रतनपुरा, हलधरपुर स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी। एक ट्रेन छूट रही है, तो दूसरी ट्रेन से स्नानार्थी महाकुंभ पहुंच रहे हैं। यही हाल मऊ रोडवेज के बस डिपो का है। मंगलवार को मऊ,इंदारा,दोहरीघाट स्टेशन पर ट्रेन में बैठने के लिए यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। यही हाल दूसरे स्टेशनों पर रही। बलिया,गोरखपुर दोहरीघाट से प्रयागराज जाने वाली स्पेशल ट्रेन पूरी तरह से भरी थी। इंदारा गांव के पंडीत धर्मचंद ने बताया कि काशी से प्रकाशित पंचांग के मुताबिक मौनी अमावस्या स्नान पर्व 29 जनवरी को है। इस दिन मौन होकर स्नान करना चाहिए, पुराणों के अनुसार प्रयागराज के संगम तट पर त्रिवेणी में स्नान ध्यान से जन्म जन्मांतर के पाप नष्ट हो जाते हैं। स्नान के पश्चात काले तिल के लड्डू, कंबल, दुशाला, धार्मिक पुस्तक, जूता समेत अन्य द्रव्य दान करना चाहिए। इससे अभीष्ट फल की प्राप्ति होती है।इसी के चलते लोग प्रयागराज कुंभ मेला में जाकर स्नान करेंगे। जिसके चलते रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़ उमड़ी रही है।

Exit mobile version