Site icon Akclivenews18

आजमगढ़ पवई बदमाशों ने देर रात अधेड़ को गोली मारकर हत्या

आजमगढ़। पवई थाना क्षेत्र के सलारपुर गांव निवासी अजय कुमार सिंह (51) पुत्र स्वर्गीय काशी प्रसाद सिंह की बदमाशों ने रात लगभग 9:30 बजे गोली मारकर हत्या कर दी। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अजय किसी काम से गांव में 500 मीटर दूर बाग में मंदिर पर गए हुए थे। जहां अज्ञात बदमाशों द्वारा उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी शव के पास मिला। उनसे एक पुत्र व एक पुत्री हैं। पत्नी सुनीता का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह का कहना है कि सिर में गोली लगी है। घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है। मामले की जांच की जा रही है। जल्दी ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

Exit mobile version