Site icon Akclivenews18

सुरक्षा गार्ड्स द्वारा कमरे में बंद कर पीटने के मामले में पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार।

आजमगढ़ आज की चाल, मंडलीय जिला चिकित्सालय में गुरूवार को मरीज के तीमरदार को दलाल बताकर बंद कमरें में सुरक्षा गार्ड द्वारा पीटने का मामला शुक्रवार को पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना से शिकायत कर कार्रवाई की मांग किया।
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के तेजपालपुर गांव निवासी शैलेश कुमार यादव द्वारा एसपी को दिए गए प्रार्थना पत्र के अनुसार पीड़ित गुरूवार को अपने मरीज का एक्स-रे रिपोर्ट लेने के लिए जिला अस्पताल गया था। उसी दौरान अस्पताल की सुरक्षा में तैनात सुरक्षा गार्ड राकेश सिंह,अखिलेश सिंह, भीम सिंह, बीएन यादव सहित कुछ अन्य सुरक्षा गार्ड जबरदस्ती पकड़ लिये। इस दौरान सुरक्षा गार्ड द्वारा पीड़ित काे दलाल कहते हुए एक कमरे में लेकर जाकर कमरा बंद कर उसे जमकर लात-घूसों से पीटाई कर दी। पीड़ित जान बचाने की गुहार लगाता रहा लेकिन सुरक्षा गार्ड उसे पीटते रहे। चीख-पुकार मचाने के बाद किसी तरह से वह दरवाजा खोलकर बाहर आया। इसके बाद सुरक्षा कर्मियों द्वारा सुरक्षा गार्ड द्वारा दोबारा इलाज के लिए अस्पताल में आए तो जान से मार दूगां।

Exit mobile version