Site icon Akclivenews18

भारत रक्षा दल के पदाधिकारियों ने आज युवा रोहन को उनके घर जाकर सम्मानित किया जिसने डाक विभाग के घूस खोरों को घूस लेते हुए रंगेहाथ पकड़वाया

आजमगढ़ 9 फरवरी , घूस खोरी ,भ्रष्टाचार के विरुद्ध लगातार अभियान चलाने वाले भारत रक्षा दल के पदाधिकारियों ने आज युवा रोहन को उनके घर जाकर सम्मानित किया जिसने डाक विभाग के घूस खोरों को घूस लेते हुए रंगेहाथ पकड़वाया,

इस युवा को सम्मानित करने आए भारत रक्षा दल के पदाधिकारियों ने उनके पूरे परिवार से मिल कर सबको धन्यवाद दिया कि यह परिवार के सपोर्ट के बिना संभव नहीं है, इस लिए पूरा परिवार इस सम्मान का पात्र है, इस अवसर पर हरिकेश विक्रम ने कहा कि हम लोग इनका हौसला बढ़ाने आए हैं,ताकि और लोग भी जो घूस खोरी से तंग हैं ,आगे आएं भारत रक्षा दल सदैव उनके साथ खड़ा है ,आज उस युवा के साथ साथ उनकी दादी कलावती देवी को भी संगठन द्वारा शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया आगे उन्होंने कहा कि भारत रक्षा दल इन दिनों घूस खोर पकड़वाओ, ईनाम ले जाओ का अभियान चला रहा है ,उसके तहत हम लोग आए,आज इस टीम में धरमवीर शर्मा,प्रदीप चौहान,जैनेंद्र कुमार, आशीष एडवोकेट,रवि प्रकाश शामिल रहे,

Exit mobile version