आजमगढ़ बेहोशी अवस्था में मिली युवती, इलाज के दौरान मौत
Akclivenews18
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कप्तानगंज-अहरौला मार्ग पर रविवार की शाम एक 25 वर्षीय अज्ञात युवती बेहोशी अवस्था में मिली। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। युवती की हालत गंभीर देख पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस शव का शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है। युवती के पास से कोई भी सामान बरामद नहीं हुआ है।