Site icon Akclivenews18

आजमगढ़ सड़क दुर्घटना में फौजी की मौत, परिवार में मचा कोहराम

अहमदाबाद में तैनात सेना राजेश पटेल (28) वर्ष की शनिवार शाम सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वह अपने अधिकारी को लेने जा रहे थे, तभी उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में उनके साथ मौजूद एक अन्य सिपाही घायल हो गया, जिसने होश में आने के बाद सेना के अधिकारियों को सूचना दी।राजेश पटेल आजमगढ़ जिले के रौनापार थाना क्षेत्र के बक्शीपुर बघवार गांव के रहने वाले थे। वह 2017 में वाराणसी से सेना में भर्ती हुए थे और वर्तमान में अहमदाबाद में तैनात थे। उनकी असमय मृत्यु की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया मृतक फौजी सात भाइयों में सबसे छोटे थे। घर पर उनके माता-पिता और दो भाई (जयराम पटेल और हरिराम पटेल) रहते हैं, जबकि चार भाई (दिनेश, गोविंद, सीताराम और राजाराम पटेल) बाहर नौकरी करते हैं। उनकी बहन राधिका की शादी हो चुकी है।परिजनों के मुताबिक, 2021 में राजेश की शादी कविता से हुई थी। उनकी पत्नी और माता चनवती देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में इस घटना से शोक की लहर दौड़ गई है।

मृतक की पार्थिव देह सेना के अधिकारियों द्वारा परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया की जा रही है। सोमवार को अंतिम संस्कार के लिए पार्थिव शरीर गांव लाया जाएगा।

Exit mobile version