Site icon Akclivenews18

आजमगढ़ बिलरियागंज अज्ञात के भेजे गए लिंक डाउन लोर्ड करते ही 1.36 लाख की साबइर ठगी

आजमगढ़  बिलरियागंज क्षेत्र के सहाबुद्दनपुर निवासी बीमा एजेंट के बैंक खात से 1.36 लाख की साइबर ठगी हुई। अज्ञात मोबाइल नंबर से भेजे गए लिंक को डाउन लोड करने के बाद उसके खाता से रुपये कट गए। पीड़ित अज्ञात के विरूद्ध तहरीर दी है। एक सप्ताह बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई, पीड़ित थाना का चक्कर काट रहा है।

बिलरियागंज थाना क्षेत्र के सहाबुद्दीपुर निवासी अनूप जयसवाल एसबीआई और एलआईसी में बीमा एजेंट है। उनका एचडीएफसी बैंक शहाबुद्दीनपुर में खाता है। उसके मोबाइल पर एक सप्ताह पूर्व अज्ञात व्यक्ति का फोन आया, फोन करेन वाले ने कह कि मैं एचडीएफसी बैंक का एक कर्मचारी बोल रहा हूं। आप का खाता बंद होने वाला है। मुझे खाता वेरिफाई करना है। उसने एचडीएफसी बैंक का ऐप को डाउन लोड करने को कहा। ऐप का लिंक भेज दिया। उसके द्वारा भेजे गए ऐप को लोड करने के बाद आधार नंबर, पैनकार्ड नंबर, मोबाइल नंबर और ओटीपी शेयर करने को कहा। ऐप लागइन करते ही उसके खाते से एक लाख छत्तीस हजार रुपये कट गए। मोबाइल पर रुपय कटने का मैसेज मिला तो उसे ठगी होने की जानकारी हुई। पीड़ित ने साइबर थाना में अज्ञात के विरूद्ध तहरीर दी है। एक सप्ताह बाद भी पीड़ित की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। वह बिलरियागंज और साबइर थाना का चक्कर काट रहा है।

Exit mobile version