Site icon Akclivenews18

रघुनाथपुर गांव में विकास कार्य की जांच करने पहुंचे अधिकारी।

मेहनगर आजमगढ़। मेहनगर विकासखंड के रघुनाथपुर ग्राम सभा में विकास कार्य का जांच करने अपर सहायक अभियंता RD सिंह सचिव और जेई पहुंचे। ग्राम सभा के ही प्रिंस पांडे ने जिलाधिकारी महोदय के यहां प्रार्थना पत्र देकर ग्राम सभा में हुए विकास कार्यों की जांच कराए जाने की मांग किया था। उसी क्रम में आज सभी अधिकारी मौके पर पहुंचे और विभिन्न बिंदुओं पर बारीकी से जांच किया जहां शौचालय और पंचायत भवन की स्थिति काफी दयनीय देखने को मिली। प्रिंस पांडे ने आरोप लगाया कि विकास के कार्य पर सरकारी धन का बंदरबन अधिकारियों द्वारा किया गया है जबकि ग्राम प्रधान ने इन सभी आरोपी को सिरे से खारिज कर दिया और बताया कि मेरे द्वारा जितने भी कार्य कराए गए हैं सब मौजूद हैं अधिकारी आए हैं निष्पक्ष जांच करें और जब इस प्रकरण पर सहायक अभियंता से बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने कुछ भी बोलने से मना कर दिया।

Exit mobile version