Site icon Akclivenews18

आपरेशन क्लीन दक्षिणटोला पर मुकदमों से सम्बन्धित कुल 09 दोपहिया वाहनों की नीलामी

कुल ₹42600/- (42 हजार छ: सौ रुपये) के राजस्व की प्राप्ति की गई।

ब्यूरो देवेन्द्र कुशवाहा 

अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन वाराणसी पियूष मोर्डिया के कुशल मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक मऊ इलामारन जी के निर्देशन में जनपद मऊ में थानों पर लंबित माल मुकदमाती/लावारिस वाहनों के निस्तारण हेतु चलाये जा रहे “ऑपरेशन क्लीन” अभियान के क्रम में नायब तहसीलदार सदर अभिषेक वर्मा व प्रभारी निरीक्षक दक्षिणटोला धर्मेन्द्र सिंह की उपस्थिति में 13 फरवरी को थाना दक्षिणटोला पर विभिन्न जनपदों से आये 05 रजिस्टर्ड कबाड़ व्यापारियों के समक्ष बोली लगवाकर नीलामी प्रक्रिया के अन्तर्गत 09 दोपहिया वाहनों का निस्तारण कराकर जीएसटी सहित कुल ₹42600/- (42 हजार छ: सौ रुपये) राजस्व की प्राप्ति की गयी। प्राप्त धनराशि को नियमानुसार राजकोष में जमा किया जायेगा।

Exit mobile version