Site icon Akclivenews18

थाना चिरैयाकोट पुलिस टीम द्वारा गबन किए 1.48.000 रुपये को पीडिता को वापस दिलाया गया

ब्यूरो देवेन्द्र कुशवाहा 

पुलिस अधीक्षक मऊ इलामारन जी के निर्देशन में अपराध/अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना चिरैयाकोट महिला हेल्प डेस्क पर आवेदिका गुलजारी देवी पत्नि रामजनम निवासिनी इटौरा थाना रानीपुर मऊ द्वारा दिये गये प्रार्थना पत्र बावत दामाद के पडोसी रतन पुत्र बलवन्त निवासी जमीन काजीहसन थाना चिरैयाकोट मऊ के साथ इण्डियन बैंक शाखा चिरैयाकोट से पैसा उतारने हेतु जाना व खाता बन्द होने की बात कहकर 1,50,000/- रूपये निकालना व दवा हेतु 2,000/- रूपये देकर शेष 1,48,000/- रूपये पैसा जमा करने की बात कहकर 1,48,000/- रूपये गबन करने के नियत से नही देना । थाना स्थानीय की साईबर टीम व महिला हेल्प डेस्क टीम द्वारा रतन पुत्र बलवन्त निवासी जमीन काजीहसन थाना चिरैयाकोट मऊ से आवेदिका को 1,48,000/-रूपये दिलाया गया ।

Exit mobile version