Site icon Akclivenews18

अभिभावक अपने बच्चों की हमेशा करें निगरानी, क्योंकि छात्र अपने तीन पीढ़ी को सुधारने का करता है कार्य

संवाददाता शरफुद्दीन आज़मी

सगड़ी (आजमगढ़): छात्र का जीवन राष्ट्र के भविष्य की तैयारी का बड़ा अवसर होता है। जो छात्र जीवन में जो सोचता है, वही बनता है। कड़ी मेहनत करके छात्र अपने लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर सकता। इससे लिए अभिभावक को निरंतर बच्चों की निगरानी करनी होगी। स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए हमें पुराने परिवेश को अंगीकार करना होगा। उक्त बातें
शनिवार को जीयनपुर स्थित शिव बालिका इंटर कॉलेज में मेधावी छात्रों का सम्मान और अतिथि गृह का उद्घाटन करने के बाद भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष व कैसरगंज के सांसद बृजभूषण सिंह ने कहा, उन्होंने ने विद्यार्थी जीवन में सतर्क रहने की जरूरत पर बल देते हुए कहा कि बिना समय का प्रबंध किए कोई भी व्यक्ति तरक्की नहीं कर सकता। कहा कि जैसा आप सोचेंगे, वैसा करेंगे, कल उसका वैसा ही प्रतिफल मिलेगा। उन्होंने कहा कि 24 घंटे का ही समय सबके लिए होता है इस 24 घंटे के समय में अगर आप नियमित रूप से अपने को ढ़ालेगे तब कुछ समय पर्याप्त बच जाएगा, इसलिए समय का ध्यान देते हुए अपने हर कार्य को करना चाहिए, अभिभावक का दायित्व है कि वह अपने बच्चों की दिनचर्या का ध्यान अवश्य रखे, उसका बच्चा कैसे लोगों के साथ उठाना बैठता है। बच्चे पैदा करना ही हमारा काम नहीं है बल्कि उन्हें सच्चा नागरिक बनाना भी हमारा परमदायित्व है। हानिकारक वस्तुओं की तरफ ध्यान आकृष्ट कराते हुए उन्होंने कहा कि पहले गांव से दूध, दही और घी शहर को जाता था। अब इसका उल्टा हो रहा है। हम मिलावटी सामान खाने को मजबूर हो गए हैं। व्यवसायिकता की आंधी में हमारी सोच भी गिरती जा रही है। सभी के महान नायक पर उन्होंने कहा कि उनके द्वारा कुरकुरे का प्रचार किया जा रहा। हमें अपने यहां के तैयार प्रोडक्ट को खाना चाहिए, और बाजार के सामानों से बचना चाहिए ताकि हम स्वस्थ रह सके ‌।
2024 में फिर बनेगी भाजपा की सरकार
सगड़ी (आजमगढ़): ”शुद्र, गवार, ढोल,पशु,नारी। सकल ताड़ना के अधिकारी” चौपाई की गलत व्याख्या करने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य पागल हैं, उनकी बात छोड़िए। 2024 के चुनाव में फिर एक बार भाजपा की सरकार बनेगी। पांच राज्यों में भी भाजपा जबरदस्त प्रदर्शन करने जा रही है। यह बातें जीयनपुर स्थित शिव बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित सम्मान समारोह में बोलते हुए सांसद बृजभूषण सिंह ने कहा कि तुलसीदास की चौपाई का जो अर्थ स्वामी प्रसाद मौर्य लगाते हैं, वह सर्वथा अनुचित है। कमजोर, ढोल, गवार, पशु और नारी की ताड़ना का मतलब उन पर निगरानी और सावधानी रखना है ना की प्रताड़ित करना है।

विद्यालय के यह छात्र हुए सम्मानित
सांसद ने विद्यालय के छात्र आरोही गुप्ता, आयशा सिद्दीकी, साजिया बानो, अंशिका प्रजापति, अंशिका विश्वकर्मा, शिखा चौहान, सलोनी वर्मा, वंदना साहनी, आकांक्षा चौरसिया, सनोज, फरहत फातिमा, और सीमा चौहान को सम्मानित किया।इस अवसर पर भाजपा नेता संतोष सिंह टीपू,
प्रमुख प्रतिनिधि मनीष कुमार मिश्रा, भाजपा नेता अरविंद जायसवाल, ज्ञानेंद्र मिश्रा, विजेंद्र पांडे, सोनू सिंह, खटालू सिंह, शिव गोविंद सिंह, आदि लोगों ने माल्यार्पण का स्वागत किया। विद्यालय के प्रबंधक श्याम नरायन सिंह उर्फ वरुण सिंह ने मुख्य अतिथि को अंगवस्त्र और गदा भेट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह ने किया

Exit mobile version