Site icon Akclivenews18

108 & 102 एंबुलेंस सेवा के इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन(EMT) का मंडलीय प्रशिक्षण का निरीक्षण

108 & 102 एंबुलेंस सेवा के इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन(EMT) का मंडलीय प्रशिक्षण का निरीक्षण करने पहुंचे आजमगढ़ उप मुख्यचिकित्सा अधिकारी डॉक्टर एके चौधरी

आजमगढ़ मंडल में संचालित 108 और 102 एंबुलेंस सेवा के मेडिकल टेक्नीशियन का प्रशिक्षण सेखुपुरा पंचायत घर आजमगढ़ में चल रहा है जिसका आज चौथे बैच का पहला दिन है जिसमे आजमगढ़, बलिया और मऊ के इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन (EMT) भाग लें रहे है प्रशिक्षण स्थल पर आज सुबह 11:00 बजे निरीक्षण करने पहुंचे आजमगढ़ उप मुख्यचिकित्सा अधिकारी डॉक्टर एके चौधरी प्रशिक्षण में उपस्थित सभी मेडिकल टेक्नीशियन से बात की उनसे सवाल भी किया और अपना अनुभव भी साझा किया उन्होंने कहा की सभी जरूरत मंद को समय से एंबुलेंस मिले जिससे कि ज्यादा से ज्यादा लोगों की जान बचाई जा सके उन्होंने इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन को सभी जरूरतमंद को समय से Pre हॉस्पिटल केयर करते हुए सकुशल अस्पताल पहुंचने की जानकारी दी लखनऊ से आए ट्रेनर अमृत दुबे व आयुष तिवारी ने समय से एंबुलेंस पहुंचने और सुरक्षित मरीज को अस्पताल पहुंचने व अन्य चीजों के बारे में जानकारी दी 30 दिनों तक आयोजित इस प्रशिक्षण शिविर में मंडल के सभी एंबुलेंस मेडिकल टेक्नीशियन का प्रशिक्षण होना हैं इस मौके पर क्षेत्रीय प्रबंधक 108 & 102 एंबुलेंस सेवा सुमित प्रताप सिंह, जिला प्रभारी अजय राय वरुण यादव वीरेंद्र यादव, गुलशन कुमार और अशोक चौरसिया, अजय यादव सभी उपस्थित रहे।

Exit mobile version