Site icon Akclivenews18

भारतीय ज्ञान परंपरा और शिक्षण व्यवस्था पर संगोष्ठी आयोजित

आज़मगढ़, 23 फरवरी  भारतीय ज्ञान परंपरा एवं शिक्षण व्यवस्था पर एक महत्वपूर्ण संगोष्ठी का आयोजन नेहरू हाल, आज़मगढ़ में किया गया। भारतीय शिक्षा बोर्ड के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व आई.ए.एस. डॉ. एन.पी. सिंह ने इस अवसर पर कहा कि भारतीय शिक्षा प्रणाली केवल ज्ञान अर्जन तक सीमित नहीं, बल्कि जीवन मूल्यों और मानव के समग्र विकास पर आधारित है।

श्री सिंह ने कहा कि भारत की संस्कृति केवल मनुष्यों तक सीमित नहीं है, बल्कि संपूर्ण जीव- जगत के कल्याण का संदेश देती है। उन्होंने भारतीय शिक्षा बोर्ड के पाठ्यक्रम में आधुनिक शिक्षा के साथ भारतीय ज्ञान परंपरा के समावेश की चर्चा की और बताया कि इसका प्रमाणपत्र अन्य बोर्डों के समकक्ष मान्यता प्राप्त है। इसकी आठवीं तक की पाठ्यपुस्तकें तैयार हो चुकी हैं।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि डॉ. आर.बी. त्रिपाठी, कार्यक्रम संयोजक राजेंद्र प्रसाद यादव, बोर्ड मंडल समन्वयक बृज मोहन, शिक्षा अधिकारी सोनी पांडेय सहित विभिन्न विद्यालयों के प्रबंधक, डॉ प्रेम प्रकाश यादव , मुरलीधर यादव , रमाकांत वर्मा , नवाज अहमद खान , अरुण कुमार ,रमाकांत यादव,विनोद यादव सीपीएस स्कूल, सर्वोदय स्कूल सहित संचालक एवं प्रधानाचार्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर भारतीय शिक्षण प्रणाली के विविध पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया।

Exit mobile version