
टायर के फटने से पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आस-पास के लोगों ने घायलों को पिकअप से बाहर निकाला और एंबुलेंस सहित पुलिस को सूचना दी। सभी को पुलिस और ग्रामीणों की मदद से उपचार के लिए सीएचसी फूलपुर में भर्ती कराया गया है
बिहार में सिवान जिले के ककरहट्टी, सोनबरषा और मैरवा गांव के 13 श्रद्धालु शुक्रवार को पिकअप से प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करने के लिए गए थे। लौटते समय रविवार की सुबह छह बजे फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के पलिया खान चौक के पास लखनऊ-बलिया रोड पर यह घटना हुई। आसपास के लोगों ने घायलों को पिकअप से बाहर निकाला और एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी। हादसे में सिवान जिले के जीरादेई थाना के ककरहट्टी गांव की किस्मती (48), सुभाष प्रसाद (50), प्रमिला देवी (42), रामजी चौरसिया (70), सुनीता देवी (32), गुलाबचंद (50), सुरेंद्र प्रसाद (55), हीरालाल चौरसिया (45), कमला देवी (50), सोनबरसा गांव की ललिता देवी (45), गोलू कुमार (25), रामलाल भगत, अधिकारी देवी (60), मुन्नीलाल भगत (65) घायल हो गए। सभी को पुलिस और ग्रामीणों की मदद से उपचार के लिए सीएचसी फूलपुर में भर्ती कराया गया है। घायल ललिता व मुन्नीलाल की हालत गंभीर देखते ही चिकित्सक ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां इलाज के दौरान रविवार को सुबह 11 बजे मुन्नीलाल की मौत हो गई। वहीं, ललिता का इलाज चल रहा है। मृतक तीन पुत्र व दो पुत्री का पिता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
