Site icon Akclivenews18

प्रथम टीचर्स प्रीमियर लीग 2024- 25 के आयोजन में सठियांव ब्लॉक की टीम ने लहराया परचम, हुई विजेता

रिपोर्ट धीरज वर्मा आजमगढ़

सठियांव विकासखंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय भरथही पर जिला स्तरीय बेसिक शिक्षक क्रिकेट प्रतियोगिता (टीचर प्रीमियर लीग) में विजेता सठियांव की टीम का जोरदार स्वागत किया गया वही इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर खंड शिक्षा अधिकारी कुलदीप नारायण सिंह पहुंचे थे सर्वप्रथम उन्होंने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित टीचर प्रीमियर लीग के विजेताओं को ट्रॉफी व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया साथ ही उन्होंने अपने संबोधन में विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके द्वारा खेले जाने और जीतने पर उनकी सराहना की वही कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक दिनेश चंद्र पांडे सठियांव टीम के प्रभारी व कोच के रूप में मौजूद रहे l जिन्होंने अपने सठियांव ब्लॉक की टीचर प्रीमियर लीग में विजेता खिलाड़ियों को माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया और उन्हें बधाई दी आपको बताते चलें कि क्रिकेट टीम में टीम के कप्तान इमरान खान ने मैन ऑफ द मैच ,और मैन ऑफ द सीरीज राज तिलक सिंह ने प्राप्त की, वही क्रिकेट टीम में शादाब ,प्रकाश चंद्र, रोहित सिंह ,संतोष कुमार भारती, शेषनाथ, शक्ति नाथ, प्रतीक, अजीत, अनुराग ,राकेश शर्मा, अरविंद ने हिस्सा लिया वही इस मौके पर राकेश मणि त्रिपाठी, डॉ राम अवध यादव, आशुतोष पांडे, शमसुद्दीन विनो,द कुमार यादव नवल, किशोर याद,व सुरेंद्र सिंह ,अनिल सिंह, अनिल द्विवेदी ,संजीव श्रीवास्तव ,अनिल सिंह, अनिल गोंड ,अर्चना सिंह, प्रीति गिरी ,लक्ष्मण कुमार सिंह, दरोगा यादव, कुमार राम, मीनाक्षी चौरसिया, दीनदयाल यादव, अभिनव राय, संतोष आदि लोग मौजूद रहे वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता रिजवानूल हसन व संचालन सतंजय यादव व अर्चना सिंह ने किया

Exit mobile version