Site icon Akclivenews18

कांग्रेस नेता अनिल यादव ने ‘नमस्ते निजामाबाद’ कार्यक्रम की शुरुआत की, गांवों में समस्याओं के समाधान का किया वादा”

निजामाबाद आजमगढ़ निजामाबाद कस्बा में स्थित एक मैरेज हाल में आज शुक्रवार को दोपहर एक कांग्रेस पार्टी के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अनिल यादव ने नमस्ते निजामाबाद नाम से एक कार्यक्रम का आयोजन किया है जिसका आज उन्होंने प्रेस वार्ता कर कार्यकर्ताओं को जानकारी दी है उन्होंने बताया कि नमस्ते निजामाबाद नाम का एक कार्यक्रम का आज शुभारंभ कर रहा हूं और जून के आखिरी सप्ताह में समापन किया जाएगा इतने दिनों तक निजामाबाद विधान सभा के हर गांव में जाकर लोगों कि समस्याओं कि जानकारी ली जायेगी और उसका निराकरण कराने का प्रयास किया जायेगा उन्होंने बताया कि निजामाबाद में मिट्टी के बर्तन बनाने कि कला पूरे दुनिया में मशहूर है लेकिन यहां के कारीगरों को उसका कोई लाभ नहीं मिलता है निजामाबाद को फल पट्टी बनाने के लिए संघर्ष करूंगा क्योंकि इस क्षेत्र को आम कि पट्टी और मिनी मलिहाबाद के नाम से जाना जाता है। उन्होंने बताया कि पूरे निजामाबाद विधान सभा क्षेत्र में एक भी सरकारी महाविद्यालय नहीं है सरकारी अस्पताल खंडहर बन गए हैं थाना तहसील लूट का अड्डा बन गया है जनप्रतिनिधि गायब और प्रशाशन मौन है और पूरे क्षेत्र में ज्यादा तर नवजवान देश विदेश के महानगरों में दस पांच हजार कि नौकरी करते हैं । आदि समस्याओं को नमस्ते निजामाबाद कार्यक्रम को लेकर संघर्ष करने के लिए फरवरी के आखिरी सप्ताह से जून के आखिरी सप्ताह तक पूरे निजामाबाद विधान सभा क्षेत्र के हर गांव में जाकर एक लाख लोगों को समर्थन पत्र भरवाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है इस अवसर पर अनिल यादव नदीम खान अमरजीत यादव राधेश्याम मिश्र आदि भारी संख्या में कांग्रेस पार्टी के लोग उपस्थित थे।

Exit mobile version