Site icon Akclivenews18

रमजान का दिखा चांद, पहला रोजा कल

ब्यूरो देवेंद्र कुशवाहा 

रमजान-उल-मुकद्दस का चांद आज नजर आ गया, जनपद मऊ में रविवार से रोजे शुरू हो जाएंगे। रोजा इफ्तारी व सहरी का इंतजाम करने के लिए लोगों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। रमजान का पाक महीना रविवार से शुरू हो रहा है, यह महीना मुसलमानों के लिए बेहद खास माना जाता है, पूरे महीने मुसलमान रोजा रखते हैं पांच बक्त होने बाली नमाज के साथ साथ रात मे इशां की नमाज के वाद तराबी की नमाज अदा की जाती है जिसके चलते मस्जिदों मे रमजान के महीने मे नमाजियो की संख्या बढ़ जाती है।

चाँद दिखने के मुस्लिम समाज के लोग रोजे की सहरी और इफ्तार की तैयारियों में जुट गए रमजान के महीने में मुस्लिम बहुल इलाकों में आमतौर पर देर रात तक चहल-पहल रहती है।

समाजसेवी हबीब भाई ने कहा कि रमजान के महीने का लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है। रोजेदार अपना अधिकतर समय इबादत में गुजारेंगे। और देश में अमनो अमान की दुआ करेंगे। इस महीने में हर नेक काम पर सवाब बढ़ा दिया जाता है, इसलिए सभी लोग ज्यादा से ज्यादा इबादत कर अल्लाह को राजी करने की कोशिश करते हैं।

Exit mobile version