Site icon Akclivenews18

सबा कॉन्वेंट स्कूल के वार्षिक उत्सव बड़े ही धुमधाम से मनाया गया।

संवाददाता शरफुद्दीन आज़मी

सबा कॉन्वेंट स्कूल के वार्षिक उत्सव बड़े ही धुमधाम से मनाया गया। मेरा जूता है जापानी यह पतलू इंग्लिश तानी सर पर लाल टोपी रूसी फिर भी दिल है हिंदुस्तानी इस सॉन्ग पर मोहम्मद अली शरफुद्दीन की टीम ने एक अच्छा प्रदर्शन किया

खबर आज़मगढ़ ज़िले के मुबारकपुर से है जहाँ मंगलवार की शाम को प्रसिद्ध सबा कॉन्वेंट स्कूल की दूसरी ब्रांच भटौरा में 21 वां वार्षिकोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया जो देर रात संपन्न हुआ .

स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबके दिल को मनमोह लिया , वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं ने बॉयज पिरामिड, भगत सिंह , कॉमेडी, महिला सशक्तिकरण, सहित देश भक्ति गीत कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुबारकपुर थाना प्रभारी निहार नंदन कुमार , अजेंद्र राय ,सैय्यद अनीसुलहक साहब रहे।

इस दौरान मुख्यअतिथि निहार नंदन कुमार ने कहा की जिस तरह से यहाँ के बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाई है मैं उन बच्चों को, गार्जियन और टीचर्स को ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं… और साथ ही स्कूल के मैनेजर प्रिंसिपल को भी बधाई देता हूं।

वहीँ सबा कॉन्वेंट स्कूल के मैनेजर अफ़रोज़ अहमद ने अपने कहा की सबा कॉन्वेंट स्कूल की दूसरी ब्रांच भटौरा में 21 वां वार्षिकोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया कार्यक्रम का नाम परवाज़ था , उन्होंने कहा की आज के कार्यक्रम में बच्चों ने बहुत शानदार प्रस्तुति पेश किया है मैं बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूँ और सभी अभिभावकों का धन्यवाद देता हूँ जो हमारे स्कूल के लिए उनका हमेशा सहयोग रहता है, साथ ही उन्होंने ने अपने स्कूल के सभी टीचर्स और स्टाफ का आभार प्रकट किया।

इस अवसर पर शगूफा नाज़, अंसर नेयाज़ी ,कवीता सुब्बा, शहनाज़, अर्पिता सिंह ,सैय्यद वजीउल हक ,शाहिद जमाल ,गुफरान अहमद ,शमीम अख्तर , डॉक्टर जावेद कमर , डक्टर खुशरू , हाजी अबु बकर , रिज़वान अंसारी ,हाजी सुलेमान शम्शी ,परवीन सिंह ,आलमगीर आदि।

Exit mobile version