Site icon Akclivenews18

मऊ मे स्कूली वाहनों के प्रति चलाये जा रहे विशेष चेकिंग अभियान

ब्यूरो देवेन्द्र कुशवाहा

जनपद मऊ मे स्कूली वाहनों के प्रति चलाये जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के अन्तर्गत आज 04 मार्च को स्कूली वाहनों की चेकिंग की गयी जिसमें प्रवर्तन कार्यवाही के दौरान सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन / प्रवर्तन) सुहेल अहमद एवं यात्रीकर अधिकारी, अरविन्द कुमार जैशल द्वारा वाहनों को चेक किया गया जिसमें बिना टैक्स, बिना फिटनेस, बिना परमिट एवं ओवरलोड के अभियोग में संचालित वाहनों के प्रति 07 स्कूली वाहनों को विभिन्न थानों में बन्द एवं 06 वाहनों का चालान किया गया। उक्त के अतिरिक्त माह जनवरी, 2025 में जिला विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक में बिना फिटनेस एवं बिना परमिट संचालित वाहनों के प्रपत्र सही कराने के निर्देश दिये गये थे तथा माह जनवरी, 2025 से अबतक दो बार फिटनेस समाप्त वाहनों को नोटिस प्रेषित किया जा चुका है एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय को भी बिना फिटनेस संचालित स्कूली वाहनों की सूची प्रेषित की गयी तथा सभी थानों के द्वारा बिना परमिट एवं बिना फिटनेस संचालित वाहनों के प्रति कार्यवाही की जा रही है। साथ ही सभी स्कूल प्रबन्धकों को निर्देशित किया जाता है कि बिना फिटनेस एवं बिना परमिट के स्कूली वाहनों का संचालन कदापि न किया जाये।

Exit mobile version