Site icon Akclivenews18

थाना को0 नगर पुलिस द्वारा 3 साल बच्चे का अपहरण करने के आरोपी अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

थाना को0 नगर पुलिस द्वारा 3 साल बच्चे का अपहरण करने के आरोपी अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

 

ब्यूरो चीफ हामिद अली,

पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री मनोज कुमार रावत के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर श्री आनन्द कुमार राय के नेतृत्व में थाना को0 नगर पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-151/25, धारा 137(2) बीएनएस बढोत्तरी धारा 140(2),142 बीएनएस से सम्बन्धित आरोपी अभियुक्त अमर वर्मा पुत्र लाल वर्मा नि0 केशवपुर पहड़वा थाना को0 नगर जनपद गोण्डा को रेडवेज बस स्टैण्ड से गिरफ्तार कर लिया गया।

दिनांक 27.02.2025 को थाना वजीरगंज क्षेत्र की रहने वाली एक महिला द्वारा थाना को0 नगर में लिखित तहरीर दी गयी कि वह अपने 03 वर्षीय बच्चे के साथ दवा कराने जिला अस्पताल गोण्डा आयी हुई थी। जहां से कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके बच्चे को चुरा लिया गया है। वादिनी की तहरीर पर थाना को0 नगर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत हुआ। पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल द्वारा प्रकरण को संज्ञान में लेकर बच्चे की सकुशल बरामदगी हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया था। जिसमें दिनांक 28.02.2025 को पुलिस टीमों द्वारा किए गए अथक मेहनत एवं प्रयासों उपरांत गायब बच्चे को 24 घण्टे के अन्दर केशवपुर पहाड़वा से सकुशल बरामद किया गया था। आज दिनांक 04.03.2025 को थाना को0 नगर पुलिस द्वारा अपहरण करने के आरोपी अभियुक्त अमर वर्मा को रोडवेज बस स्टैण्ड से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0 नगर पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।

01. अमर वर्मा पुत्र लाल वर्मा नि0 केशवपुर पहड़वा थाना को0 नगर जनपद गोण्डा।

 

01. मु0अ0सं0-151/25, धारा 137(2) बीएनएस बढोत्तरी धारा 140(2),142 बीएनएस थाना को0 नगर जनपद गोण्डा।

 

01. उ0नि0 आलोक कुमार राय मय टीम।

02. हे0का0 मेहताब खां।

03. हे0का0 सुरेश सिंह।

04. हे0का0 अंगद।

Exit mobile version