Site icon Akclivenews18

आजमगढ़ कन्धारापुर हथकड़ी सरका कर थाने से फरार हुआ युवक

असलहा के साथ पकड़े गए एक युवक के तीन दिन पूर्व कंधरापुर थाने से हथकड़ी सरका कर फरार हो जाने का मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। फरार बदमाश पर आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। कंधरापुर थानाध्यक्ष का कहना है कि आरोपी को पूछताछ के लिए लाया गया था। कंधरापुर के प्रभारी थानाध्यक्ष ब्रह्मदीन पांडेय ने बताया कि दिनेश यादव पुत्र खेलाड़ी यादव निवासी मातनपुर थाना कंधरापुर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। अभी हाल ही में उसके खिलाफ एक और मुकदमा कंधरापुर थाना में दर्ज हुआ है। इसी मुकदमे में 18 नवंबर की दोपहर उसे पूछताछ के लिए थाने पर लाया गया था। पूछताछ के बाद वह थाना परिसर से चला गया। एसओ ने हथकड़ी सरकाकर उसके भाग जाने की घटना से इनकार किया है। जबकि क्षेत्र में चर्चा है कि आरोपी थाना के समीप असलहा लेकर घूम रहा था। पुलिस अवैध असलहा व कारतूस के साथ 18 नवंबर की दोपहर ढाई बजे उसे पकड़कर थाने लाई थी। इसी दिन शाम छह बजे वह हथकड़ी सरका कर थाना से भाग गया। युवक के भाग जाने पर पुलिस उसकी काफी देर तक तलाश करती रही, लेकिन वह नहीं मिला।

Exit mobile version