Site icon Akclivenews18

रानी की सराय ट्रेन से कटकर युवक की मौत

रानी की सराय। क्षेत्र के मैनी गांव के समीप बुधवार को साबरमती एक्सप्रेस से कटकर 25 वर्षीय अज्ञात युवक की मौत हो गई। शव क्षत-विक्षत होने के कारण देर शाम तक उसकी पहचान नहीं हो सकी थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि घटनास्थल के पास युवक काफी देर से टहल रहा था। ट्रेन नजदीक आने पर अचानक वह पटरी पर लेट गया। वह जींस-टी शर्ट पहने हुए था। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। काफी प्रयास के बाद भी उसक पहचान नहीं हो सकी।

Exit mobile version