Site icon Akclivenews18

पुलिस ने खोए कुल 04 मोबाइल फोन उनके स्वामियों को किया गया सुपुर्द

ब्यूरो देवेन्द्र कुशवाहा 

पुलिस अधीक्षक मऊ इलामारन जी के निर्देशन में अपराध/अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना दक्षिणटोला साइबर टीम द्वारा थाना स्थानीय पर दर्ज गुमशुदगी को सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से गुमशुदा मोबाइल धारको का आज 24 मार्च को थाना स्थानीय पर नियुक्त साइबर टीम द्वारा गुमशुदा 04 मोबाइलों लगभग 72,000 (बहत्तर हजार) रुपये कीमती को बरामद कर उनके स्वामियों को सुपुर्द किया गया। जिसमें राजीव सिंह चौहान पुत्र राजेन्द्र चौहान निवासी प्रेमनगर चकिया थाना दक्षिणटोला, कमलेश राजभर पुत्र स्व0 धर्मदेव राजभर निवासी नन्दू पोखरा थाना कोतवालीन नगर, ओमनरायन गुप्ता पुत्र स्व0 चिरौजी प्रसाद गुप्ता निवासी मिर्जाहादीपुरा थाना दक्षिणटोला, मो0 सलमान पुत्र मो0 असलम निवासी प्यारेपुरा थाना दक्षिणटोला जनपद मऊ आवेदको द्वारा उच्चाधिकारियों व थाना दक्षिणटोला के अधिकारी/ कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया ।

Exit mobile version