Site icon Akclivenews18

आजमगढ़: एडी बेसिक मनोज मिश्रा के खिलाफ फर्जी नियुक्ति मामले में छापेमारी, पुलिस को नहीं मिले अधिकारी

संवाददाता मधुर श्रीवास्तव 

आजमगढ़: एडी बेसिक मनोज मिश्रा के खिलाफ फर्जी नियुक्ति मामले में छापेमारी, पुलिस को नहीं मिले अधिकारी

आजमगढ़ से बड़ी खबर सामने आई है। पुलिस ने एडी बेसिक आजमगढ़ मनोज मिश्रा की गिरफ्तारी को लेकर उनके कार्यालय में छापेमारी की, लेकिन वे वहां नहीं मिले।

सूत्रों के अनुसार, एडी बेसिक के खिलाफ श्रीमती परमा देवी जायसवाल बालिका जूनियर हाईस्कूल सरदहां में पांच फर्जी शिक्षिकाओं की नियुक्ति के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। इस कार्रवाई को वर्तमान बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव कुमार पाठक की तहरीर और संयुक्त शिक्षा निदेशक की जांच रिपोर्ट के आधार पर अंजाम दिया गया।

इस मामले में एडी बेसिक मनोज मिश्रा समेत कुल नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। आरोप है कि कोविड लॉकडाउन के दौरान फर्जी साक्षात्कार आयोजित कर नियुक्तियां की गईं। जांच में यह भी सामने आया कि डिस्पैच रजिस्टर से छेड़छाड़ और फर्जी हस्ताक्षर कर चयन प्रक्रिया को अंजाम दिया गया।

मुकदमे में शामिल नाम:

मनोज मिश्रा: एडी बेसिक, आजमगढ़

जयकिशुन लाल गुप्ता: प्रबंधक, परमा देवी जायसवाल बालिका जूनियर हाईस्कूल

नमिता जायसवाल, चंदा शुक्ला, उर्मिला यादव, बंदना यादव, सुमन यादव: सहायक अध्यापिकाएं

जनार्दन यादव: तत्कालीन खंड शिक्षा अधिकारी, रानी की सराय

अमरीश कुमार: पूर्व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी

पुलिस ने मामले में भ्रष्टाचार और अनियमितता की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस पूरे घटनाक्रम में आगे की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं।

 

Exit mobile version