Site icon Akclivenews18

बहुजन समाज पार्टी का एक दिवसीय कैडर कैंप आयोजित

Azamgarh बहुजन समाज पार्टी का एक दिवसीय कैडर कैंप आयोजित

ब्यूरो रिपोर्ट अनिल कुमार

इस कैंप में कमेटी सदस्यों को विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दी गई और कहा कि इस लोकसभा चुनाव में विपक्षियों के से घबराने की जरूरत नहीं है। सबका डटकर मुकाबला करने की जरूरत है। सपा-भाजपा एक ही सिक्के के दो पहलू हैं।सपा-भाजपा एक ही सिक्के के दो पहलू हैप्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने भरा कार्यकर्ताओं में जोशबूथ व कमेटियों को मजबूत करने पर चर्चाआजमगढ़ जिले में बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के निर्देश पर पूरे देश में एक दिवसीय कैडर कैंप चलाया जा रहा है, जिसमें उतर प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने सदर विधानसभा क्षेत्र के धरवारा सेक्टर समीक्षा की, जिसमें सेक्टर के कमेटियों के सदस्यों ने हिस्सा लिया।इस दौरान आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी को मजबूत करने पर जोर दिया गया और बहुजन समाज पार्टी के मजबूत करने के लिए एकजुट होकर कार्य करने की अपील की। वहीं प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कहा कि बहुजन समाज पार्टी के कैडर व संगठन को मजबूत करने के लिए हर पदाधिकारी व कार्यकर्ता को मेहनत करनी होगी।इस कैंप में कमेटी सदस्यों को विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दी गई और कहा कि इस लोकसभा चुनाव में विपक्षियों के से घबराने की जरूरत नहीं है। सबका डटकर मुकाबला करने की जरूरत है। सपा-भाजपा एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। इनके बहकावे में किसी को आने की जरूरत नहीं है। बहुजन समाज पार्टी को आजमगढ़ लोकसभा के दोनो सीटो पर जो भी हमारा प्रत्याशी होगा, उसे भारी बहुमत से चुनाव जीत कर सदन में भेजने का काम किया जाएगा और बहन जी के हाथों को मजबूत करने का काम किया जाएगा।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार,विनोद चौहान,युवा नेता मुकेश,सेक्टर अध्यक्ष रामदरश, सचिव सूर्य प्रताप सूरज,राज कुमार शिवधन,मुकेश,मोनू,गोविंद,देवानंद पूर्व BDC,पवन युवा नेता,विश्राम, पूर्व प्रधान श्याम नारायान, सेवानंद,अजीत,तारकेश, आदि लोग शामिल रहे।

Exit mobile version