सरकार की आंखों में धूल झोंक धड़ल्ले से चल रहे हैं फर्जी हॉस्पिटल
Akclivenews18
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के लालगंज से बड़ी खबर आ रही है। प्रदेश की योगी सरकार की आंख में धूल झोंककर लालगंज में धड़ल्ले से फर्जी अस्पताल चलाए जा रहे हैं। फर्जी अस्पताल की भरमार लगी हुई है। आप को बताते चले कि हर दश कदम पर आप को झोलाछाप डॉक्टर अस्पताल खोल बैठे हुवे हैं। आखिर कब इन फर्जी अस्पतालो पर चलेगा योगी सरकार का हंटर,जिले के जिम्मेदार अधिकारी हाथ पर हाथ रख बैठे हुवे हैं। आजमगढ़ सीएमओ के निर्देश पर अधीक्षक फर्जी अस्पताल को सीज करवाने जाते हैं। छेत्रिय लोगों का कहना है कि एक मोटी रकम वसूल कर कुछ समय बाद फर्जी अस्पताल को पुनः खोल दिया जाता हैं। आखिर स्वास्थ्य विभाग की नजर कब पड़ेगी इन फर्जी अस्पतालों पर आखिर किस लाइसेंस व किसके आदेश पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा ही ताला खोले जाते हैं। आज ताला लगाया जाता है स्वास्थ्य विभाग की मिली भगत से हॉस्पिटल 24 घंटे बाद पुनः खोल दिया जाता है। आजमगढ़ स्वास्थ्य विभाग सरकार के मंसूबे पर पानी फेरता नजर आ रहा है। आजमगढ़ के लालगंज में गलियों में खूब चर्चा भी हो रही है। कि भ्रूड की जांच भी खुलेआम हो रही है झोलाछाप डॉक्टर कोख में पल रहे नौनिहालों की जान ले रहे हैं।