आजमगढ़, मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय सभागार में शनिवार को प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षित अभियान के तहत प्लेज पर 9 एचीवर्स कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें जनपद की चिह्नित स्वास्थ्य इकाइयों के अधीक्षक, प्रभारी चिकित्साधिकारी, बीपीएम, बीसीपीएम, स्टाफ नर्स, एएनएम, एलटी और आशा बहुओं के साथ कार्यक्रम प्रबंधकों को सम्मानित किया गया।
इसके साथ ही मुख्य चिकित्साधिकारी ने सभी का मनोबल बढ़ाते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह प्रदान किया। पिछले वर्ष योजनाओं में बेहतर कार्य को लेकर प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है।
मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि पी एम एस एम ए कार्यक्रम के तहत जनपद ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस दौरान 55,000 से अधिक गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण कर उन्हें निःशुल्क अल्ट्रासाउंड सुविधा उपलब्ध कराई गई, जिसमें से 37,000 से अधिक महिलाओं को इसका लाभ मिला।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर अशोक कुमार ने सबसे ज्यादा उच्च जोखिम गर्भावस्था का चिन्हीकरण और उपचार करने वाली चिकित्सा इकाई के रूप में जिला महिला अस्पताल की भूमिका सबसे अहम रही है।
बेहतर कार्य करने में नोडल अधिकारी डॉक्टर उमाशरण पांडेय, सीएमएस डॉक्टर विनय कुमार, डीपीएम अरशद अंसारी, डीसीपीएम विपिन पाठक, समन्यवक दिनेश कुमार, प्रशांत सहित
तहबरपुर, तरवां और सठियांव के प्रभारी चिकित्साधिकारियों को उत्कृष्ट सेवा प्रदान करने के लिए सम्मानित किया गया। सबसे अधिक बारकोड जनरेट करने में मुहम्मदपुर, फूलपुर और मेंहनगर के अधीक्षकों को पुरस्कृत किया गया। वहीं, बेहतर कार्य प्रदर्शन के लिए बी पी एम मेंहनगर, फूलपुर, सठियांव और बी सी सी पी एम मुहम्मदपुर को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर एन एच एम के डी पी एम अरशद अहमद अंसारी, डी सी पी एम विपिन पाठक, लेखा प्रबंधक अमरनाथ, मातृत्व स्वास्थ्य समन्वयक दिनेश कुमार, परिवार कल्याण मैनेजर बबलू यादव, शहरी स्वास्थ्य समन्वयक प्रशांत कुमार और आरिफ जमाल सहित कुल 36 अधिकारियों को सम्मानित किया गया।
अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर उमाशरण पांडे ने बताया कि पी एम एस एम ए कार्यक्रम को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए इस वर्ष विशेष प्रयास किए जाएंगे।

