Site icon Akclivenews18

उत्तर प्रदेश शासन के सेवा, सुरक्षा और सुशासन के बेमिसाल 8 साल पूर्ण गांव गांव पत्रक का किया वितरण

ब्यूरो देवेंद्र कुशवाहा

घर-घर संपर्क अभियान अंतर्गत सरकार की योजनाओं की दी जानकारी

इंदारा।उत्तर प्रदेश शासन के सेवा, सुरक्षा तथा सुशासन के बेमिसाल 8 साल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में घर-घर संपर्क अभियान चलाकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जिला अध्यक्ष रामाश्रय मौर्य के निर्देश पर जिला भाजपा नेत्री प्रितुलता पांडेय ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ लोगों को दी । इस अभियान के अंतर्गत जिला संयोजिका प्रीतुलता पांडेय ,दिनेश राजभर,बजरंगी राजभर,आरती , प्रियंका और सम्मानित कार्यकर्ता बंधुओं ने घर-घर जाकर प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। जिसमें सेमरी जमालपुर,गगयापार,रामपुर, बीबीपुर, बहादुरपुर आदि गांव में संपर्क अभियान चलाकर भाजपा सरकार की नीतियों को घर घर जाकर लोगों को बताया

इस अवसर पर लोगों को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं और उपलब्धियों से अवगत कराने के लिए पत्रक वितरित किए गए। संपर्क अभियान के दौरान नागरिकों ने भी सरकार की नीतियों की सराहना की और विकास कार्यों पर अपनी सकारात्मक प्रतिक्रिया दी।जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और आमजन की भागीदारी रही।

Exit mobile version