
बताया जाता है कि जनपद मऊ के मतलुपुर मोड पर दक्षिण टोला पुलिस वाहनों की जांच कर रही थी तभी उक्त संदेहास्पद ट्रक दिखाई पड़ा। जिसमें 60 लाख रूपये मूल्य का 774 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की गयी। उक्त घटना का पटाक्षेप करते हुए पुलिस अधीक्षक इलामारन जी ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि पंजाब निर्मित शराब को ट्रक में लोड कर बिहार लें जाया जा रहा था। जिसमें एक युवक को गिरफ्तार करते हुए विधिक कार्यवाही की जा रही हैं और इस बात का पता लगाया जा रहा हैं कि अबैध कारोबार में कितने सफ़ेद पोस लोग शामिल हैं। इस सफलता पर पुलिस अधीक्षक ने गाड़ी पकड़े वाले पुलिस के जवानों की पीठ थपथपाई।

