मऊ। जनपद मऊ के घोसी विकास खंड के सभागार में मंगलवार को ग्राम प्रधान संगठन की बैठक में ब्लाक के इटौरा डोरी पुर के ग्राम प्रधान अनुपमा देवी पत्नी गोबिंद राजभर के वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार शासन द्वारा बहाल किए जाने पर खुशी जाहिर की गई। बैठक में ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष डब्लू राजभर ने बताया कि वित्तीय अनियमितता के आरोप में प्रधान के वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार पर रोक लगा दी गई थी। इस सम्बन्ध में नामित जांच समिति द्वारा मामले की जांच करते हुए शासन को रिपोर्ट भेजी गई थीं। जिसके बाद शासन द्वारा प्रधान को वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार बहाल किए जाने का आदेश पारित किया गया। बैठक में प्रधान संगठन के अध्यक्ष ने एडीओ पंचायत को बहाली के आदेश रिसीव कराई और और बहाली पर प्रधान को सम्मानित और बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि प्रधान के नेतृत्व में गांव के विकास को फिर से गति मिलेगी।