Site icon Akclivenews18

वक्फ विधेयक को संविधान के दायरे में रखा है भाजपा जिलाध्यक्ष

देवेन्द्र कुशवाहा मऊ

जनपद मऊ के प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल के नेतृत्व में राकेश तिवारी द्वारा भाजपा के जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य का स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया । स्वागत कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य ने कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया तथा कार्यकर्ताओं को भाजपा सरकार की रीतियों और नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का आह्वाहन किया, वहीं वक्फ बिल के समर्थन में सरकार का साथ देते हुए कहा कि प्रस्तावित कानून से किसी को डरने की जरूरत नहीं है, क्योंकि नरेंद्र मोदी सरकार संविधान के दायरे में रहकर वक्फ अधिनियम में संशोधन कर रही है। जिलाध्यक्ष ने विपक्ष पर आरोप लगाया कि वह झूठ बोलकर मुसलमानों को गुमराह कर रहा है। इस विधेयक से किसी भी मुस्लिम के अधिकारों का हनन नहीं होगा।

विधेयक के खिलाफ हो रहे विरोध-प्रदर्शनों पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि हर किसी को विरोध करने का अधिकार है, लेकिन किसी भी विवाद को अदालत में चुनौती दी जा सकती है।

रामाश्रय मौर्य ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ने वक्फ अधिनियम में ऐसे नियम बनाए जो संविधान की भावना के अनुरूप नहीं थे। उन्होंने कहा कि हमने वक्फ विधेयक को संविधान के दायरे में रखा है, जबकि कांग्रेस ने अपने राजनीतिक लाभ के लिए कानून को तोड़-मरोड़ कर पेश किया। कोई विधेयक संविधान की भावना से ऊपर नहीं हो सकता। हम इसे इस तरह से बना रहे हैं कि इसके फैसलों को अदालतों में चुनौती दी जा सके। यहां तक ​​कि सरकारी आदेशों को भी अदालतों में चुनौती का दी जाती है।

इस अवसर पर राकेश तिवारी कृष्ण कांत राय डा.धर्मेंद्र राय डा. मयंक चौबे दयाशंकर श्रीवास्तव अवधेश सोनकर अश्वनी सिंह बबलू कुमार नीतीश गोंड धीरज यादव सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Exit mobile version