
पुलिस अधीक्षक मऊ इलामारन जी के निर्देशन में अपराध/अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज 04 अप्रैल को थाना मधुबन पुलिस द्वारा देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान जरिये मुखबिर की सूचना पर दरौधा माधवपुर के पास से अभियुक्तगण जितेन्द्र राजभर पुत्र दिनेश राजभर निवासी भौरोपुर थाना घोसी, करन कुमार पुत्र रामनवमी निवासी रामपुर थाना घोसी, इजहारुल हक पुत्र सत्तार निवासी जमालपुर विकमपुर थाना घोसी, धर्मेन्द्र पुत्र मुस्तफा निवासी रामपुर खजुरही थाना घोसी जनपद मऊ द्वारा वध हेतु ले जा रहे 04 राशि गोवंश (बछड़ा) सहित एक अदद पिकअप बरामद कर गिरफ्तार किया गया । इस संबंध में उक्त अभियुक्तो के विरूद्ध थाना मधुबन में मु0अ0सं0 107/25 धारा 3/5ए/8 गोवध नि0 अधि0 व 11 पशू क्रुरता नि0 अधि0 का अभियोग पंजीकृत कर चालान न्यायालय किया गया । बरामद पिकअप को अन्तर्गत धारा 207 एमवी एक्ट सीज किया गया।

