संवाददाता संजय सिंह 

दुर्वासा धाम पर कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारी पूरी। दुर्वासा धाम पर कार्तिक पूर्णिमा पर लगने वाले मेले की तैयारी पूरी हो चुकी हैं सोमवार से मंगलवार तक यहां मेला लगेगा यहां लाखों संख्या में श्रद्धालु आते हैं सोमवार को कार्तिक पूर्णिमा पर तमसा मंजूषा के पवित्र संगम पर स्नान कर शिवलिंग पर जलाभिषेक करेंगे। पौराणिक कथाओं के अनुसार तमसा व मंजूषा नदी के तट पर ऋषि दुर्वासा 88 हजार ऋषियों के साथ तपस्या किए थे यहां मेला 3 से 4 दिन तक चलता है लेकिन मुख्य मेला 27 28 नवंबर को है मेले में झूला चरखी सर्कस मौत का कुआं जादू थिएटर आकर लगा चुके हैं रविवार शाम से ही स्नान करने के लिए लोग इकट्ठा होना शुरू हो गए अगले दिन भर में कार्तिक पूर्णिमा पर संगम में डुबकी लगाएंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *