चंदौली, 22 नवंबर 2026।
नगर के वार्ड नंबर 12 स्थित गौतम नगर में 20 नवंबर को श्री विजयन्त प्रसाद मौर्या के नवनिर्मित मकान का विधि-विधान के साथ गृह प्रवेश समारोह संपन्न हुआ।
इस शुभ अवसर पर श्री मौर्या ने सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश करते हुए अपनी खुशियां जरूरतमंदों के साथ साझा कीं। इस दौरान ग्राम मधुपुर स्थित वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों तथा ग्राम भदलपुरा की पिछड़ी एवं जनजाति बस्ती के बच्चों और बुजुर्गों के बीच मिष्ठान का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में अजीत सोनी, शमशाद अंसारी, सानंद मौर्या, चन्द्रबली पासवान एवं अनंत कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल में सहयोग प्रदान किया।
इस पहल के माध्यम से गृह प्रवेश की खुशियों को समाज के जरूरतमंद और बुजुर्ग लोगों के साथ साझा करते हुए आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सेवा का संदेश दिया गया।
AKCLIVENEWS18

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *