आजमगढ़। आपातकालीन चिकित्सा सेवा को और मजबूत करने के लिए आजमगढ़ रीजन में इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन (ईएमटी) का क्लस्टर बेस्ड प्रशिक्षण शुरू हो गया है।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में आजमगढ़, बलिया और मऊ जनपद के इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन भाग ले रहे हैं। प्रशिक्षण के दौरान टेक्नीशियनों को मरीजों को घटनास्थल से अस्पताल तक सुरक्षित पहुंचाने, प्राथमिक उपचार, सीपीआर, ट्रॉमा केयर, प्रसवकालीन आपातकालीन सेवा और आधुनिक उपकरणों के संचालन का गहन प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
लखनऊ से आये प्रशिक्षकों (आयुष तिवारी और कमल जोशी) ने बताया कि इस क्लस्टर बेस्ड ट्रेनिंग का मुख्य उद्देश्य 108 और 102 एंबुलेंस सेवा की गुणवत्ता को और बेहतर करना है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में मरीज को समय पर और बेहतर इलाज मिल सके।
प्रशिक्षण में शामिल टेक्नीशियनों ने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण से उन्हें नई तकनीकों को सीखने और अपने अनुभव को साझा करने का अवसर मिल रहा है, जिसका सीधा लाभ आम जनता को मिलेगा.
प्रशिक्षण के दौरान आजमगढ़ मण्डल की मण्डल प्रबंधक श्री सुमित प्रताप सिंह, जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री शिव प्रकाश सिंह, जिला मुख्य प्रभारी अजय राय, और जिला प्रभारी वरुण, वीरेंद्र उपस्थित रहे…
