आजमगढ़, उत्तर प्रदेश सरकार जहां स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को बेहतर से बेहतर बनाने के प्रयास में लगी हुई है। वही मंडलीय जिला चिकित्सालय आजमगढ़ में सरकार के मंसूबों पर पानी फेरने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहा है। जिला चिकित्सालय में जहां दर्जनों डॉक्टर सैकड़ो स्वास्थ्य कर्मी और प्रमुख अधीक्षक के मौजूदगी के बावजूद भी ऑक्सीजन के लिए तड़प रहा मरीज बेड से उठकर खुद ऑक्सीजन मशीन से अपनी जान बचाने के लिए जमीन पर बैठकर ऑक्सीजन ले रहा है। वायरल वीडियो मंडलीय जिला चिकित्सालय की स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोल रहा है। मंडलीय जिला चिकित्सालय में प्रमुख अधीक्षक के साथ-साथ चंद कदम की दूरी पर ही मुख्य चिकित्साधिकारी का भी कार्यालय है एक ही प्रांगण में जनपद के दो बड़े स्वास्थ्य अधिकारियों के होने के बावजूद भी जिला अस्पताल दुर्व्यवस्थाओं की भेंट चढ़ रहा है। जिला अस्पताल में प्रदेश सरकार के सांसद से लेकर मंत्री जिले के आल्हा अधिकारियों तक का दौरा होता है दौरा होने की खबर सुनते ही अस्पताल प्रशासन सजग और अनुशासित हो जाता है अस्पताल प्रशासन द्वारा पहले से ही बनाए गए मैप के अनुसार भ्रमण कराकर वाहवाही में खुद ही अपनी पीठ थपथपाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *