आजमगढ़ पुरानी पेंशन बहाली के लिए सतत् संघर्षरत संगठन अटेवा के पदाधिकारियों की एक बैठक हाफिजपुर स्थित शहीद भगत सिंह इंटर कॉलेज में हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुभाष चन्द यादव तथा संचालन जिला संगठन मंत्री ओंकार सिंह,घनश्याम यादव जी ने संयुक्त रूप से किया।

बैठक को संबोधित करते हुए मंडलीय मंत्री राजेश सिंह ने बताया कि अटेवा पूरे देश में अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष पेंशन पुरुष विजय बंधु जी के नेतृत्व में लगातार पुरानी पेंशन के लिए आवाज उठा रहा है,एनपीएस निजीकरण,यूपीएस तथा विद्यालय मर्जर के खिलाफ लगातार जिले भर के शिक्षक, कर्मचारी,अधिकारी आंदोलित है,

जिला महामंत्री डॉ० रामजी वर्मा ने बताया कि पुरानी पेंशन बहाली के लिए आगामी 1 अगस्त को जिला मुख्यालय पर जिले भर के शिक्षकों, कर्मचारियों,अधिकारियों के द्वारा ओपीएस लागू करो,एनपीएस यूपीएस निजीकरण रोष मार्च निकाला जाएगा।

जिला मंत्री बैजनाथ कन्नौजिया ने बताया कि पुरानी पेंशन की बहाली न होने पर 5 सितंबर, शिक्षक दिवस के दिन ओपीएस के लिए जिले भर के शिक्षक, कर्मचारियों के द्वारा सामूहिक उपवास किया जाएगा।

आईटी सेल प्रभारी बद्री प्रसाद गुप्ता ने संघर्ष के अगले कार्यक्रम के बारे में बताया कि सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्म पर 1 अक्टूबर,गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर पुरानी पेंशन बहाली के लिए ऑल इंडिया ट्विटर कैंपेन चलाया जाएगा।

जिला पर्यवेक्षक विद्यासागर पटेल ने बताया कि यदि इसके बाद भी सरकार पुरानी पेंशन बहाल नहीं करती है तो अखिल भारतीय बैनर एनएमओपीएस के राष्ट्रीय आवाहन पर संविधान दिवस के पूर्व 25 नवंबर को दिल्ली चलो-निजीकरण बंद करो,ओपीएस संवैधानिक अधिकार रैली, देश की राजधानी नई दिल्ली में की जाएगी।

ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष तथा अटेवा के जिला उपाध्यक्ष सीपी यादव ने बताया कि संगठन के आह्वान पर 15 जुलाई से लगातार सदस्यता अभियान का कार्यक्रम व्यापक रूप से चलाया जा रहा है, अटेवा तथा समर्थित संगठनों के पदाधिकारियों के द्वारा जिले भर के चार हजार से अधिक सफाई कर्मचारी,प्राथमिक से लेकर डिग्री कॉलेज तक सभी शिक्षक तथा सभी विभागों के कर्मचारियों अधिकारियों को अटेवा की सदस्यता दिलाई जाएगी।

अटेवा के मातृशक्ति प्रकोष्ठ से जुड़ी रिजवाना खातून ने बताया कि पूरे जिले की आधी आबादी अटेवा के सभी कार्यक्रमों में चढ़ बढ़ कर भाग लेंगी।

सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिला प्रभारी महेंद्र राम मृदुल जी ने बताया कि अटेवा के सभी संघर्ष के आगामी कार्यक्रमों को जिले भर में व्यापक,प्रचार,प्रसार, जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

आज की इस बैठक में मुख्य रूप से पन्नालाल यादव,अजय मौर्य,सतीश पटेल,ब्रजेंद्र शर्मा,मनोज मौर्य,कन्हैयालाल विश्वकर्मा,दिनेश यादव,सूर्यभान सिंह,प्रवीण राय,संजय यादव, सैफुल्लाह,ओपी मौर्य,रामप्रताप यादव, नंदलाल,गुलाब चौरसिया,सोशल मीडिया प्रभारी नवल किशोर जी सूर्यभान,मुहम्मद परवेज़, आलोक पांडेय,अजय, जनार्दन अखिलेश, श्रीश यादव, सत्य प्रकाश प्रजापति नंदलाल यादव लालजी विश्वकर्मा परदेसी गौतम अभय चौहान सुनील यादव जागृति प्रसाद रामबचन संजय सोनकर विजय नारायण बृजेश चौहान आदि लोग मौजूद रहे।

शहीद भगत सिंह इंटर कॉलेज हाफिजपुर जनपद आजमगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *