{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}

आजमगढ़। जिले के मेंहनगर थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। परीक्षा देकर घर लौट रही 16 वर्षीय छात्रा की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर मुआवजे की मांग की।

मिली जानकारी के अनुसार, मेंहनगर थाना क्षेत्र के बासूपुर निवासी दिव्यांग योगेंद्र यादव की बेटी आंचल (16 वर्ष) कक्षा 9 की छात्रा थी। बुधवार को वह ग्राम समाज इंटर कॉलेज, जयनगर जिगिनी में परीक्षा देकर दोपहर लगभग 12 बजे साइकिल से घर लौट रही थी। इसी दौरान प्राथमिक विद्यालय जिगिनी के पास पीछे से आ रहे गिट्टी लदे ट्रक ने साइकिल सवार आंचल को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

घटना के बाद ग्रामीणों ने तत्काल ट्रक को रोककर पुलिस को सूचना दी और घायल छात्रा को एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेंहनगर पहुंचाया गया, जहां से उसे पीजीआई चक्रपानपुर रेफर कर दिया गया। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

मौत की खबर मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। गुस्साए ग्रामीणों ने मेंहनगर–पल्हना मार्ग पर जाम लगाकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और दिव्यांग माता-पिता को देखते हुए आर्थिक मुआवजे की मांग की।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी संजय सिंह मौके पर पहुंचे और ट्रक को कब्जे में ले लिया। भीड़ बढ़ने पर एसडीएम प्रशांत कुमार, तहसीलदार नवीन निश्चल त्रिपाठी, नायब तहसीलदार आनंद यादव सहित कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। अधिकारियों के समझाने-बुझाने और मुआवजे के आश्वासन के बाद लगभग ढाई घंटे बाद जाम समाप्त कराया जा सका।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *