संवाददाता प्रीतम सेठ 

तहसील मुख्यालय से उप जिलाधिकारी नंदिनी शाह के नेतृत्व में आधा दर्जन स्कूलों के छात्राओं एवं स्थानीय अधिकारियों के साथ पिंक मतदाता जागरूकता रैली निकल गई
तहसील मुख्यालय से केवी इंटर कॉलेज बीआरसी कार्यालय होते हुए पुनः केवी इंटर कॉलेज प्रांगण में समाप्त हुई इस रैली में क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बनगांव मार्टिनगंज के छात्राएं , छठ्ठु राम स्मारक विद्यालय फुलेस के छात्राएं ,स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज कमालपुर की छात्राएं , छात्र-छात्राओं ने रैली में मातदाता जागरुकता का नारा लगाते हुए कतारबध्द तरीके से चल रहे थे। पुनः केवी इंटर कालेज प्रांगण आकर खत्म हुआ जहां उप जिलाधिकारी ने उपस्थित छात्राओं को मतदाता जागरूकता अभियान के बारे में संबोधन करते हुए समझाया और मतदान के लिए लोगों को जागरूक करने का आह्वान किया । इस अवसर पर केबी इंटर कॉलेज के प्राचार्य महेंद्र कुमार यादव प्रबंधक भानु प्रताप सिंह खंड शिक्षा अधिकारी अश्वनी कुमार सिंह ब्लॉक अध्यक्ष शिक्षक संघ चंद्रभान सिंह राज नारायण यादव सुषमा यादव जीत बहादुर यादव शैलेश यादव सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *