आजमगढ़, चौक। करवा चौथ के पावन पर्व के अवसर पर आज दुर्गा शक्ति सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

ट्रस्ट की अध्यक्ष पूजा सिंह द्वारा आजमगढ़ स्थित चौक पर सुहागिन महिलाओं को करवा चौथ पूजा में मुख्य रूप से इस्तेमाल होने वाले कुसा (करवा) एवं चलनी का वितरण किया गया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में सुहागिन महिलाओं ने उपस्थित होकर कुसा एवं चलनी प्राप्त की और अपने पति की दीर्घायु एवं सुखी वैवाहिक जीवन की कामना की।

ट्रस्ट की अध्यक्ष पूजा सिंह ने कहा, “हमारा उद्देश्य सनातन परम्परा को जीवित रखना और हर त्योहार पर महिलाओं को सम्मान देना है। करवा चौथ सिर्फ व्रत नहीं, बल्कि पति-पत्नी के अटूट प्रेम का प्रतीक है।”

गौरतलब है कि दुर्गा शक्ति सेवा ट्रस्ट द्वारा आजमगढ़ जिले में पूरे साल ऐसे ही जन-कल्याण और धार्मिक आयोजन कराये जाते हैं, जिसमें महिला सशक्तिकरण को विशेष महत्व दिया जाता है। ट्रस्ट की इस पहल की चौक पर उपस्थित सभी महिलाओं ने सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *