आजमगढ़ शासन की मंशा के अनुरूप स्वच्छ भारत मिशन के तहत जनपद में व्यापक साफ-सफाई और जागरूकता अभियान निरंतर जारी है। मुख्य विकास अधिकारी और जिला पंचायत राज अधिकारी पवन कुमार के निर्देश पर सभी विकासखंडों व ग्राम पंचायतों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है।

ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की टीम गांव-गांव सफाई के साथ लोगों को जागरूक कर रही है कि वे अपने घर-आंगन को स्वच्छ रखें, पॉलिथीन का उपयोग न करें और बाहर निकलते समय कपड़े का झोला साथ रखें, ताकि जनपद को पॉलिथीन मुक्त बनाया जा सके।

इसी क्रम में आज 19 नवंबर 2025 को जिला अधिकारी के बंगले के पीछे काशीराम आवास, राजस्व ग्राम चकगोरया में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। कर्मचारियों ने कचरा हटाने, झाड़ू लगाने, नालियों की सफाई के साथ दवा का छिड़काव किया, जिससे फैल रहे रोगों पर नियंत्रण पाया जा सके।

आज के अभियान में गुलाब चौरसिया, अभय चौहान, मनोरमा सहित कई सफाई कर्मचारी मौजूद रहे और अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *