आज़मगढ़।

स्वच्छता हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है—इसी संदेश को प्रसारित करने के लिए जिले में संचारी रोग रोकथाम एवं नियंत्रण अभियान के तहत व्यापक स्वच्छता कार्य जारी है। जिला पंचायत राज अधिकारी के आदेशानुसार विकासखंड पल्हनी के सभी ग्राम पंचायतों में स्वच्छ भारत मिशन के तहत विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में आज दिनांक 2 दिसंबर 2025 को ग्राम पंचायत एकरामपुर में स्वच्छता अभियान संचालित किया गया। जहां-जहां शादी–विवाह या कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं, वहां विशेष रूप से साफ-सफाई कराई गई।

स्वच्छता टीम द्वारा झाड़ू लगाना, नाली की सफाई, कचरा हटाना और दवा का छिड़काव जैसे कार्य किए गए, ताकि रोगों के प्रसार को रोका जा सके।

अभियान के दौरान गुलाब चौरसिया, अभय चौहान, मीरा, मनोरमा सहित अन्य सफाई कर्मी एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे। टीम ने ग्राम में स्वच्छता का संदेश देने के साथ-साथ लोगों को साफ-सफाई बनाए रखने के लिए प्रेरित भी किया।

जनपद भर में इसी प्रकार नियमित रूप से स्वच्छता गतिविधियाँ चल रही हैं, जिससे संचारी रोगों के नियंत्रण में महत्वपूर्ण मदद मिल रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *