संवाददाता अश्वनी पाठक

लाटघाट 21 दिसंबर पूर्व प्रधान तिलक राजभर की मार्ग दुर्घटना में मौत ,आधा दर्जन लोग घायल ,

रौनापार थाना क्षेत्र के जोकहरा गांव निवासी तिलक राजभर उम्र 56 वर्ष पुत्र टेल्हू ( पूर्व प्रधान)की मौत,

बालचंद 65 वर्ष ,रघु 60 वर्ष ,लक्ष्मण 60 वर्ष , अभिमन्यु राजभर 27 वर्ष, संदीप 27 वर्ष ,अजय राजभर 30 वर्ष, दोहरीघाट मऊ दाह संस्कार से वापस आ रहे थे ।

रौनापार थाना क्षेत्र के आजमगढ़ गोरखपुर मार्ग पर यूनियन बैंक महुला और पुलिस चौकी मोहल्ला के बीच में सामने से आ रहे ट्रेलर की चपेट में आ गए ।जिसमें पूर्व प्रधान तिलक राजभर की मृत्यु हो गई, घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाटघाट ले जाया गया, जहां डॉक्टर ललित कुमार द्वारा इलाज कर, आजमगढ़ सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

बता दें कि जोकहरा गांव निवासी शिवप्रसाद राजभर की पत्नी के दाह संस्कार में दोहरीघाट पिकअप से गए थे। वहीं से वापस आते समय करीब रात 8-45 बजे यह हादसा हुआ ।हादसे में पूर्व प्रधान की जान चली गई और आधा दर्जन लोग घायल हैं ।घायलों को सदर अस्पताल भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *