आर्यमगढ़ (आजमगढ़)।

श्री कृष्ण बस्ती, आर्यमगढ़ में दिनांक 28 दिसंबर 2025 (रविवार) को एक विशाल हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। यह सम्मेलन गृहस्थी भंडार/प्रेमचंद गार्डन ओवरब्रिज के पास, बेलईसा, श्री कृष्ण बस्ती, आर्यमगढ़ में आयोजित किया गया, जिसमें क्षेत्र के साथ-साथ दूर-दराज़ से आए हजारों श्रद्धालुओं एवं नागरिकों ने सहभागिता की।

सम्मेलन का शुभारंभ पारंपरिक वैदिक वातावरण में हुआ। कार्यक्रम में पौवाही बाबा एवं बौरौहावा बाबा के महंत, राम जन्म दूबे (प्रधानाचार्य), विभाग प्रचारक दीनानाथ जी, सह विभाग कार्यवाह रवि प्रताप सिंह, जिला प्रचारक रमाकांत जी, सत्य विजय राय, राधामोहन गोयल, सत्यम गुरु, दिनेश गुप्ता, शिवा राम, हरिवंश मिश्र, राजीव सिंह ‘पप्पू’, सुशील सिंह, जनार्दन राय, रणविजय सिंह, ओमप्रकाश पाण्डेय सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

आयोजकों के अनुसार सम्मेलन का समय दोपहर 2:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक निर्धारित था। सम्मेलन में आदरणीय श्री मान वीरेंद्र जी (क्षेत्र कार्यवाह) मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। अपने ओजस्वी संबोधन में उन्होंने समाज में राष्ट्रभक्ति, सांस्कृतिक चेतना एवं हिंदुत्व के मूल विचारों को सुदृढ़ करने का आह्वान किया तथा संगठित सामाजिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया।

कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों—युवा, मातृशक्ति, प्रबुद्धजन एवं वरिष्ठ नागरिकों—की सक्रिय सहभागिता देखने को मिली। पूरे आयोजन के दौरान अनुशासन, उत्साह और सकारात्मक वातावरण बना रहा। सम्मेलन का समापन भारत माता की आरती के साथ श्रद्धा एवं राष्ट्रभाव के वातावरण में किया गया।

यह कार्यक्रम श्री कृष्ण बस्ती, आर्यमगढ़ द्वारा आयोजित किया गया था। आयोजकों ने सम्मेलन को सफल बनाने हेतु सहयोग देने वाले सभी नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे रचनात्मक एवं राष्ट्रहितकारी आयोजनों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *